Monday Shiv Puja : सोमवार को ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, सभी समस्याएं होंगी दूर
Monday Shiv Puja : सोमवार यानि भोलेनाथ शिव शंकर भगवान (Lord Shiv) का दिन। भोलेनाथ (Bholenath) एक ऐसे भगवान हैं जिन्हें खुश करना बहुत आसान है। सोमवार के दिन (Monday Shiv Puja) जो भी भक्त भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करता है और विधि-विधान से पूजा करता है। भोलेनाथ शिव शम्भू उससे प्रसन्न होकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सोमवार के दिन (Monday Shiv Puja) कुछ भक्त शुभ फल की प्राप्ति हेतु शंकर जी का व्रत (Lord Shiv Fast) भी रखते हैं। पुराणों में ऐसी मान्यता है कि जो भी कुंवारी कन्या भोलेनाथ का 16 सोमवार का व्रत रखती है तो उसे उत्तम वर की प्राप्ति होती है। तो आईये जानते हैं कि सोमवार के दिन भोलेनाथ शिव शम्भू की किस तरह आराधना करनी चाहिए। यह भी पढ़े- एकादशी पर इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा सोमवार के दिन प्रातःकाल स्नान करके केसरिया, पीला, लाल या सफेद रंग का वस्त्र धारण कर भगवान शिव की पूजा करें। हरे रंग का वस्त्र भी धारण कर सकते हैं। शंकर भगवान की पूजा में कभी भी काले वस्त्र न पहनें। अपने घर के मंदिर में जाकर भोलेनाथ ...