Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि का शुभ महूर्त, पूजा विधि, व्रत सहित जाने सभी कुछ
Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का पावन त्योहार है। महाशिवरात्रि पर्व फाल्गुन कृष्ण मास की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 01 मार्च 2022 को मनाया जायेगा। पुराणों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर (Lord Shiva) का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। शिव भक्त इस दिन भोलेनाथ शिव शंकर की विधिवत पूजा अर्चना करते है व शिव शम्भू को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। तो आईये जानते है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) पर किस तरह भगवान शिव की पूजा, व्रत उपासना करना चाहिए जिससे शिव शम्भू की विशेष कृपा हमको प्राप्त हो।
यह भी पढ़े- ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
Mahashivratri 2022: शिव पूजा का शुभ मुहूर्त
किसी भी पूजा को शुभ महूर्त में किया जाएं तो उसका अद्वितीय फल प्राप्त होता है। इस बार महाशिवरात्रि का शुभ महूर्त मंगलवार 01 मार्च को सुबह 03 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर बुधवार 02 मार्च की मध्य रात 01 बजे तक रहेगा। इस शुभ महूर्त में पूजा करना अत्यन्त ही श्रेष्ठकारी होता है। इस बार महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर पंचग्रहों के संयोग से कई शुभ योग भी बन रहे हैं। शिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र में परिधि नामक योग रहेगा और इस योग के बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। परिधि योग के ठीक बाद से शिव योग भी शुरू हो जाएगा। ये महाशुभ योग का संयोग आपके मनोरथ पूर्ण करने वाला माना जाता है।
Mahashivratri 2022 पर इस तरह करें पूजन
महाशिवरात्रि यानि भगवान भोलेनाथ का दिन। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से की गई पूजा, विशेष फल देती है। तो आईये जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन किस तरह भगवान भोलेनाथ की आराधना करनी चाहिए। भगवान शिव बहुत भोले हैं, इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले ब्रहृ मुहूर्त में उठकर स्नान करके पीले या लाल कपड़े पहनकर भगवान शिव का ध्यान करें और महाशिवरात्रि व्रत का संकल्प उठाये।
इसके बाद किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर चंदन का त्रिपुंड़ लगाएं व पंचामृत से शिवलिंग का स्नान करें। महाशिवरात्रि को अगर कोई जातक किसी मंदिर में जाकर शिवजी पर दूध चढाते हैं तो ये 5 मंत्र जरूर बोलें-
ॐ हरये नमः, ॐ महेश्वराए नमः, ॐ शूलपानायाय नमः, ॐ पिनाकपनाये नमः, ॐ पशुपतये नमः
भगवान शिव को बेलपत्र (Belpatra) बहुत ही प्रिय है। पुराणों के अनुसार बेलपत्र चढ़ाने से भोलेनाथ विशेष प्रसन्न होते है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अवश्य चढ़ाए। बेलपत्र चढ़ाते समय ओम नमः शिवाय, नमः शिवाय का जाप करते रहे। बेलपत्र अर्पित करते समय यह ध्यान रखे कि उसका चिकना सतह शिवलिंग पर स्पर्श होना चाहिए। ध्यान रहे कि बेलपत्र में चक्र और वज्र न हो। शिव जी को कम से कम 3 से 11 बेलपत्र चढ़ा सकते हैं। बेलपत्र चढ़ाते समय यह भी ध्यान रखे कि बेलपत्र कटा-फटा न हो।
भगवान शिव को धतूरा, भांग, इत्र, साबुत हल्दी भी चढ़ाये। पूजा के दौरान भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करते रहें।
इसके बाद माता पार्वती की पूजा करें। महाशिवरात्रि को शिव-पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए माता पार्वती की पूजा विशेष फलदायक होती है। माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाए।
तत्पश्चात धूप, अगरबत्ती, कपूर से शिव शंकर की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ भी करते रहें। शिव शंकर से अभीष्ट मनोकामना की प्राप्ति हेतु प्रार्थना करें।
Mahashivratri 2022 : व्रत का महत्व
कहते हैं कि महाशिवरात्रि के व्रत रखने से आपके जीवन की भाग्य की रेखा बदल जाती है। अगर आप स्वस्थ हैं, आपको कोई बीमारी नहीं है, तो हो सके तो हिम्मत दिखाकर निर्जल महाशिवरात्रि का व्रत रखें। सुबह सूर्योदय से लेकर अगले दिन के सूर्योदय तक पानी भी न पिए। ऐसा करने से आपकी किस्मत चमक उठेगी। महाशिवरात्रि के दिन पूरी रात घर के ईशान कोण में बैठकर भगवान शिव शंकर के विभिन्न मंत्रों का जाप करना चाहिए। शिवरात्रि का व्रत करने मात्र से सब पापों का क्षय हो जाता है।
Mahashivratri 2022 : व्रत में क्या खाएं
अगर आप स्वस्थ है तो निर्जल शिवरात्रि का व्रत रखें लेकिन अगर आपको शुगर जैसी कोई बीमारी है तो भूलकर भी निर्जल महाशिवरात्रि व्रत न रखें। महाशिवरात्रि व्रत में फलों का सेवन करते रहें क्योंकि फल खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आप शिवरात्रि के व्रत में केला, संतरा, सेब, लीची, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।
व्रत के दौरान चाय पीने से बचे लेकिन दूध से बनी ठंडाई पी सकते हैं। शिवरात्रि व्रत में पानी का भरपूर सेवन करें।
महाशिवरात्रि व्रत में सात्विक भोजन करना श्रेश्ठकर होता है। भोजन में आलू, कद्दू, अरबी और लौकी की सब्जी के साथ सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़ी खा सकते हैं।
Mahashivratri 2022 : व्रत में क्या ना खाएं
महाशिवरात्रि के व्रत (Mahashivratri fast) के एक दिन पहले से ही प्याज, लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए।
व्रत वाले दिन सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। भूलकर भी आप सफेद नमक का सेवन ना करें।
महाशिवरात्रि व्रत (Mahashivratri fast) वाले दिन तला भुना खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए क्योंकि तला भुना खाने से पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या हो जाती है। इसलिए इनका सेवन नहीं कम करना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर अलग-अलग द्रव्यों से शिवलिंग का अभिषेक करने से अलग-अलग फल प्राप्त होता है।
- शिवलिंग पर शक्कर मिला दूध चढ़ाने से दिमाग तेज होता है।
- शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
- यदि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है तो भगवान शिव का गाय के शुद्ध घी से अभिषेक करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
- महाशिवरात्रि के दिन भांग के पत्ते पीसकर दूध या जल में घोलकर भगवान का अभिषेक करने से जातक को रोग दोष से मुक्ति मिलती है।
- शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करने से जातक को धन.धान्य की प्राप्ति होती है।
महाशिवरात्रि पर करें ये महाउपाय
महाशिवरात्रि पर रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं। महाशिवरात्रि पर छोटा सा पारद (पारा) शिवलिंग लेकर आएं और घर के मंदिर में इसे स्थापित करें। शिवरात्रि से शुरू कर रोज इसकी पूजा करें । इस उपाय से घर की दरिद्रता दुर होती है और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
महाशिवरात्रि पर हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व है। हनुमान जी को शिव शंकर भगवान का अवतार माना जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर हनुमान चालीसा के पाठ से हनुमान जी और शिव शंकर भोलेनाथ दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
भोलेनाथ को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है-
- भोलेनाथ का लाल फूल से पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।
- शमी वृक्ष के पत्तों से शिव-शंकर का भगवान पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
- बेला के फूल से यदि कोई जातक शिव-शंकर का पूजन करता तो उसे अत्यंत सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
- जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करने वाले जातक के घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
- कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।
- हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
- धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं।
- दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।
महाशिवरात्रि से इन राशियों की खुलेगी किस्मत
महाशिवरात्रि पर ग्रहों की चाल बदल रही है। महाशिवरात्रि पर हो रहे महाशुभ योग कई राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिये आपकी राशि पर महाशिवरात्रि से क्या असर होगा -
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन काफी खास रहेगा। आपको हर काम में सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई विशेष अवसर प्राप्त होंगे। अधूरी इच्छा पूरी होगी।
वृषभ राशिः आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है।
मिथुन राशिः महाशिवरात्रि पर आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आप हर काम में सफलता पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान नौकरी के ढेरों अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क: महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के जातकों के लिये अच्छा समय रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन से ही कर्क राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है। इस राशि के जातक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। नौकरी करने वाले और कारोबारियों को भी उत्त्म लाभ मिलेगा। बृहस्पति के साथ सूर्य अष्टम भाव में रहेगा, जिससे धन का योग बन रहा है। प्रेम संबंध में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय है। बुध, बृहस्पति और सूर्य का योग प्रेम संबंध में सब कुछ अच्छा करेगा।
कन्याः इस राशि के जातक को इस माह महीने कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कन्या राशि के जातकों की आमदनी बढेगी, मगर इसके साथ ही खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी।
तुला: इस राशि के जातकों को नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कर्ज और खर्च का बोझ बढ़ेगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी काफी अशांति रहेगी। हालांकि तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिये महाषिवरात्रि का दिन कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। नौकरी और बिजनेस में अपेक्षित सफलता मिलेगी। छात्रों का पढाई में मन लगेगा।
धनु: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। हर काम में सफलता प्राप्त होगी। धनु राशि के जातकों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आप नौकरी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मकरः इस राशि के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। शिव-शंकर के आर्शीवाद से नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबारियों के लिये भी उत्तम समय रहेगा। परिवार आर्थिक लाभ होगा व आमदनी भी बढ़ेगी।
कुंभः इस राशि के जातकों की चली आ रही समस्याएं दूर होगी। नौकरी और कारोबार में अपेक्षित सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी।
मीनः महाशिवरात्रि पर बना रहा योग मीन राशि के जातकों के अच्छा फल नहीं लेकर आयेगा। इस राशि के जातकों के जीवन में उतार चढाव लगा रहेगा। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा लेकिन साथ ही साथ खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी।
Nice information
जवाब देंहटाएंGood story
जवाब देंहटाएंGood and nice
जवाब देंहटाएं👩❤️💋👨👩❤️💋👨👩❤️💋👨
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छी जानकारी दी है
जवाब देंहटाएंVery nice i really appreciate
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंJai bhole nath
जवाब देंहटाएंVery nice
जवाब देंहटाएंVery good.
जवाब देंहटाएंVery nice so beautiful
जवाब देंहटाएंGood article
जवाब देंहटाएं