Laxmi Mata Upay : इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी होगी प्रसन्न, होगी धन की बारिश
आज के समय में हर व्यक्ति यह चाहता है कि वह धनवान हो, उसको आर्थिक तंगी न हो। उसके ऊपर अपार धन की वर्षा हो। उसके लिए वह दिन रात कड़ी मेहनत भी करता है लेकिन लाख प्रयासों के बाद भी उसको अपेक्षित रिजल्ट नहीं मिल पाता है। आज के लेख में हम आपको उन उपायों को बताएंगे जिनको करने से मां लक्ष्मी (Mata Laxmi) का आर्शीवाद आपको प्राप्त होगा। दरिद्रता दूर होगी व धन की वर्षा होगी। इसके अलावा हम उन गलतियों के विषय में भी बताएंगे जिनके चलते आपके ऊपर आर्थिक संकट चलता रहता है।
यह भी पढ़े- पूजा के बाद क्यों की जाती है आरती
इन उपायों को करने से होगी मां लक्ष्मी की कृपा
In upayo ko karne se hogi Mata Laxmi ki kripa
रोज ब्रहम मुहूर्त में उठ कर नियम से घर में साफ-सफाई करें क्योंकि अशुद्ध घर में माता लक्ष्मी (Mata Laxmi) नहीं आती है। स्नान करने के बाद नियम से रोज पूजा पाठ करें क्योकि पूजा पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
किसी जरूरतमंद को खाना दान करें। कुत्ते, गाय को रोज नियम से रोटी खिलाये।
बुधवार को माँ लक्ष्मी के किसी भी मंत्र का कमलगट्टे की माला से 108 बार जाप करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
गुरूवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। माता लक्ष्मी को कमल बहुत प्रिय है। ऐसे में उनको कमल का पुष्प्प अर्पित करें।
धन प्राप्ति के कुछ सरल उपाय
Dhan prapti ke upay
चौखट पूजन - प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद अपने घर की देहली या चौखट का पूजन अवश्य करें। अपने घर की देहली पर रोली, चावल, सुपारी, कलावा चढ़ाये और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। सच्चे मन से माता लक्ष्मी से हाथ जोड़कर अपने घर में आमंत्रित करें। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो आपके घर में धन की वर्षा अवश्य होगी।
ताले के उपाय से होंगे मालामाल - आप एक ताला बाजार से खरीदकर लायें। उस ताले को ना दुकानदार को खोलने दे। ना ही स्वयं खोले। ताले को एक डिब्बे में बंद करके रख दें। शुक्रवार को उस ताले को अपने बेडरूम में अपने तकिये के पास रख दे। शनिवार की सुबह नहाने के बाद उस ताले को किसी मंदिर में जाकर रख दें और घर आ जाये। यह उपाय आपकी आर्थिक समस्या दूर कर देगा।
गाय को रोटी खिलाना आध्यात्मिक दृष्टिकोण से फायदेमंद होता है। पुराणों में लिखा है कि घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। इसके बाद ही परिवार के सदस्यों को रोटी खानी चाहिए। गाय को रोटी खिलाने से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है। गाय में माता लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाते है तो माता लक्ष्मी के आर्शीवाद से घर में धन दौलत की कमी नहीं होती। बुधार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना भी सर्वोत्तम होता है।
नियमित रूप से भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा करें। प्रतिदिन किसी मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाये। पूर्णिमा का व्रत रखें व चन्द्रमा की पूजा करे।
प्रतिदिन शिवलिंग पर जल व अक्षत चढ़ाये। अक्षत चढ़ाते समय यह ध्यान रखे कि कोई अक्षत टूटा ना हो।
मंगलवार के दिन धन प्राप्ति का एक अचूक उपाय हैं अगर आप इस उपाय को करते है तो आपके रोजगार संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। यह उपाय है मंगलवार के दिन नारियल में लाल सिंदूर लगाकर, और उसे लाल कपड़े में लपेट कर लाल उसमें लाल कलावा बांधकर घर में स्थापित नव ग्रह में से मंगलग्रह के पास रखे। अगर आप इस उपाय को पाँच मंगलवार तक करते है तो आपको नौकरी मिल जायेगी लेकिन यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति होगी।
रोजगार प्राप्ति का एक और उपाय है पीपल के पत्ते की माला बनाकर मंगलवार के दिन हनुमान जी को चढ़ाएँ या फिर हनुमान मंदिर में जाकर मीठा पान चढ़ाएं। इस उपाय को करने से नौकरी में मान-सम्मान यश बढ़ेगा।
प्रथम पूज्य गणेश जी की नियमित आराधना करें। गणेश जी की आराधना के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान विष्णु के शक्तिशाली मंत्र ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का नियमित जाप करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आप धनवान होंगे।
भूलकर भी ना करें ये गलती
Bhoolkar bhi na kare ye galti
चमड़े की वस्तु को पहनकर पूजा ना करें। इसे अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं अपने पूजा घर में कभी भी कोई नुकीली वस्तु ना रखें।
तामसिक भोजन का सर्वथा त्याग करें। मास-मदिरा को कभी ना खाये। घर में हमेशा शुद्ध शाकाहारी भोजन ही बनाये। ऐसा भोजन करने से विचारों की पवित्रता आती है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में अन्न-धन के भंडार भरती हैं।
कभी भी माता लक्ष्मी का पूजन अकेले ना करें। उनके साथ श्री हरि भगवान विष्णु का पूजन अवश्य करें।
माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान कभी भी ताली ना बजाये। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी को शोर प्रसन्न नहीं है।
हमेशा ब्रहम मुहूर्त में उठे। कभी भी देर तक नहीं सोना चाहिए। देर तक सोने से माता लक्ष्मी रूष्ट हो जाती है और दरिद्रता आती है। अगर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की आदत डाले।
कभी भी शाम को झाडू ना लगाये। ऐसा माना जाता है कि झाडू में माता लक्ष्मी का वास होता है। झाडू को भूलकर भी कभी पैर ना लगाये।
तो दोस्तों आज के लेख में हमने आपको धन प्राप्ति के कुछ अचूक उपाय बताये। आप इन उपायों को अपनाकर अपनी धन संबंधी समस्या को दूर कर सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि हिन्दू धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। अगर आपको हमारे ब्लाॅग पर प्रकाशित लेख अच्छे लगे तो हमारे Facebook Page से जुड़े व इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारे ब्लाॅग hindudharmsansaar.blogspot.com के साथ।)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें